केदार के बाल सन्यासी
केदार के बाल सन्यासी 1. पर्वत जैसे शुद्ध हृदय हैं, वादियों जैसा पावन मन, कृष्णा-आरव ने मिलकर किया, शिव चरणों में पावन अर्पण। नन्हे पग और राहें दुर्गम, पर चेहरे पर तेज अपार, चले देखने आदि योगी को, छोड़ जगत का झूठा प्यार। 2. आठ वर्ष के कृष्णा आगे, राह दिखाते चलते वीर, तीन वर्ष के आरव पीछे, कदम बढ़ाते बनके धीर। बिना थके और बिना रुके ही, बढ़ते जाते दोनों भाई, देख अनोखा साहस इनका, मंदाकिनी भी मुस्काई। 3. निश्छल आँखें, कोमल काया, पर भीतर संकल्प महान, कठिन चढ़ाई खेल बन गई, जब रटते थे शिव का नाम। ना कोई रोना, ना कोई जिद, ना कोई चेहरे पर थकान, जैसे देवलोक से उतरी, दो देवों की दिव्य संतान। 4. बर्फीली पुरवाई चलती, राहों में थे ऊँचे शृंग, पर इन दोनों बाल-दूत का, हौसला था सबसे उत्तम। भोले बाबा हाथ पकड़कर, स्वयं चला रहे थे हर गाम, तभी तो आरव के होठों पर, सजता रहा निरंतर नाम। 5. भीड़ लगी थी भक्तों की वहाँ, सब थे गहरी सांसों में, पर कृष्णा की आत्म-शक्ति तो, चमक रही थी आँखों में। छोटे-छोटे हाथों में था, उस पर्वत का बड़ा गुरूर, शिव की भक्ति के आगे तो, हर मुश्किल थी चकनाचूर। 6. रुद्र रूप है उस पर्वत का, जहाँ पि...