तू आना मेरी गली
तू आना मेरी गली 1. तू आना कभी मेरे गली तुझे मैं कविता सुना दूँगा, गुड़ ना सही कम से कम कुएँ का ठंडा पानी पिला दूँगा। आने से पहले ज़रा अपना पता पक्षियों से भिजवा देना, ताकि मैं तेरे चरणों की चंदन और सेवा में खुद को लगा लूँगा। 2. पक्षियों से ना सही हवाओं से पाती ज़रूर भिजवा देना, पाती ना सही कम कम से कम घटाओं का बहार भिजवा देना। आसार मुझे दिखेंगे तो हर गलियों के नुक्कड़ को साफ़ कर दूँगा, तू आना ज़रूर भूल से भूल तो समझ जाना है खुद अपने को भुला देना। 3. तुझे मेरी ये गलियाँ रास आयेंगी मुझे विश्वास है ये तुझे को भायेंगी, मैं सचमुच जानता हूँ तुझे देखे बिना चैन न आयेगी। फिर भी मैं बस अपने गली का मालिक हूँ, तो भी तेरा क्या पता फिर भी मेरे प्रेम तुझे खींच लायेगी। 4. ऐसा नहीं की सिर्फ मैं तेरे प्रेम में विह्वल हूँ, मेरे साथ ये छोटे छोटे शब्दों से भरी मेरी कविता भी आतुर है। और भी कुछ है जो न मैं दिखा सकता हूँ न बता सकता हूँ, यु समझ ले तू तेरे दर्शन के लिये मेरे रोम रोम व्याकुल है। 5. तेरे लिए ही मैं हर रोज़ अखियाँ बिछाये करता हूँ, हर घर के कोने कोने में बुहार लगाया करता हूँ। अब भी अगर तुझे लग...