मेरे विद्यालय का पहला दिन
मेरे विद्यालय का पहला दिन साँझ का वक़्त और सूर्य की लालिमा बेहद मनोहर छटा बिखेर रही, इस दृश्य को देखकर मैं कुछ बेचैन सा हो गया | कभी कभी हर प्राणी इतना बेचैन हो जाता है कि वह अब करे तो क्या करे काम कई करने को होते है पर काम करने का जी नहीं करता | मन में अजीब सा बेचैनी हलचल हो रही हो वैसी हालत आज मेरी हो गयी आज मैं अपने आप को बहुत अकेला महसूस कर रहा हूँ एक अजीब उमंग और उल्लास भी है न आज बसंत है न ही कहीं हरियाली प्रतीत हो रही है न कोयल गीत गा रही है न ही आसमां में रंग बिरंगी तितली और चिड़िया मन मस्ती में झूम रहें है आखिर हमने क्या किया कि हमारा मन इतना व्याकुल है हमें ऐसा लग रहा है कि हमें सजा मिल रही है लेकिन ऐसी कोई बात नहीं मौसम कि छटा निराली और मनोहर है तभी हमने आकाश में सूरज को डूबते हुए और पक्षियों को लौटते हुये देखा तो हमारे वैरी हृदय में भी अनायासा सागर कि तरह हिलोरें उठने लगा फिर क्या था हमारे बेचैन दिल को करार आ रहा था क्योंकि हम भी लौट चुके थे बचपन में | लोग आज भी कहते है "तन बचपन का मन बचपन का "आखिरकार बचपन बचपन होता है बचपन तो सबकी होती है वैसी ही मेरा बचपन था वै...