यात्रा
यात्रा हमारे जैसे लोगों की मूलतः एक विचित्र समस्या होती है वह यह है क्या किया जाय क्योंकि ऐसा कुछ भी नहीं जो किसी ने पहले से न किया हो राय ये भी है की जिन्होंने प्रयास किया वे सब के सब सफल भी हुये | संसार के सारे व्यक्तियों की अगर बात किया जाय तो यही मालूम चलता है की जो उक़ाब थे उनकी यही अभिलाषा रही की हमारी तरह सब हो जाये और उसके लिये उन्होंने जो प्रयास किया वो अतिशय करुणामयी रही है फिर भी मुझे लगता है उन्हें संतोष नहीं हुआ होगा | उनके लाख प्रयास के बावजूद लोग न तो उनको समझ पाये न ही उनके कही हुयी बातों या充इशारों को समझ पाये और जो समझ पाये उनकी थाह किसी ने नहीं पाया | पूरे संसार में व्यक्तियों की परिभाषा भिन्न भिन्न दी गयी है क्योंकि व्यक्ति से ही उसकी खुद की ज़िन्दगी जुड़ी होती है हर व्यक्ति की अपनी अपनी विचार है | जब विचार लोगों के भिन्न भिन्न होते है तब लोगों के जीवन की परिभाषा एक जैसी होगी | मेरे विचार में इतनी विचित्रता के बाद भी लोग दो प्रकार के है एक वो जो ज़िन्दगी को जीते है एक वो जो ज़िन्दगी को धोते है | आजकल ज़िन्दगी जीने वालों की संख्या कम या ना के बराबर है और ज़िन्दगी को ध...