जेठ की दुपहरी
जेठ की दुपहरी 1. जेठ की दुपहरी में पाँव जले की पूरा गाँव जले, शीतल बरगद की छाँव में नन्ही कलियों की जान जले। हाशिये पर सब कुछ ऐसे अटका जैसे मरघट पर लाश जले, तपती धूप को देखकर किसानों के हृदय के साथ आँख जले। 2. सीकर माथे से ऐसे लुढ़के जैसे हरी फ़सलों की डाठ जले, तिल-तिल कर तपस की भाँति प्रकृति की हृदय ताल जले। अकुलाए हुए सब बेसुध हुए आत्मा भी छिन्नतार जले, ये जेठ की दुपहरी नहीं हमारी दुश्मन है इसलिये सब इससे जले। 3. खेतों और सिवानों में धू-धू करके पारदर्शी लौ के साथ एक राग जले, ये धूप नहीं जेठ की दुपहरी है बग़ैर लकड़ी व धुआँ के आग जले। धरती क्या अंगारा हुई कोयले के अंगीठी की भाँति प्यारी हुई, शाम ढले जो बाट चले पाँव में चप्पल के चाम जले। 4. आशा अब आसमान टिके बारिश बिन प्यारी नदिया जले, काली-काली चहुँ ओर दिखे मांसल हृदय का भाग जले। जल-जल कर सूख गयी हृदय के साथ झील भरी आँखियाँ जलें, नज़रें टूट गयी इस दुपहरी के आगे जैसे लौ की भाँति मरुस्थल जले। 5. हर कोई इस दुपहरी से इस कदर डरे जैसे ये मौत की देवी हो, तांडव नृत्य करती हुई मुंडमाला पहने हुई अभी बलि वेदी से निकली हो। इसका स्वरू...