लगन है लागी
लगन है लागी 1. जो सब कुछ मेरा तुझी पर लुटाये, ऐसे तैसे दिन कैसे रैन बिताये। मोहे प्रीत की लगन है लागी, मोहे प्रीत की लगन है लागी। 2. सुध बुध खोये नैना नीर बहाये, उर अंतर छवि मन में बसाये। मोहे प्यास मिलन की जागी, मोहे प्रीत की लगन है लागी । 3. तन मेरा मन प्रीत की बानी, तेरे बिना नहीं और कहानी। मोहे आस मिलन की जागी, मोहे प्रीत की लगन है लागी । 4. जीना मरना एक कहानी, प्रीत बिना सब जग मुरझानी। कहे कैसे लगन ये लागी, मोहे प्रीत की लगन है लागी। 5. याद में जीना तेरी याद मरना, सहज हुआ मेरा ये सब कहना। जाहिर जग में हुआ कहानी, मोहे प्रीत की लगन है लागी। 6. प्रीत की होत न कोई ही बानी, तुझसे जुडी अब मेरी कहानी। चलने को साथ मैंने ठानी, मोहे प्रीत की लगन है लागी। 7. एक तेरे सिवा मेरा कोई न दूजा, तेरी करूँ मैं अग्रिम पूजा। तेरी सुरति चढ़ने लगी, मोहे प्रीत की लगन है लागी। काव्य में आए शब्दों के अर्थ (Word Meanings): प्रीत = पवित्र प्रेम / ईश्वरीय स्नेह रैन = रात / विश्राम का समय सुध बुध = होश-आवास / मानसिक चेतना नैना नीर = आँखों के आँसू / विरह का जल उर अंतर = हृदय के भीतर...